संदेश

मार्च 16, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रशासनिक दम्भ

सिविल सेवाओं के लोग अक्सर ये बात कहते मिलते है कि प्रशासन सर्वाधिक महत्वपूर्ण है, प्रशासन सब गतिविधियों का आधार है, और प्रशासन अकेला अपरिहार्य संरचना है। ये सब बातें जो वे कहते है वो बिल्कुल सत्य है। सभ्य समाज की कोई भी गतिविधि बिना किसी प्रशासनिक व्यवस्था के संभव नही, और प्रशासन किसी भी समाज की न्यूनतम संरचना है। परंतु ये 'सत्य' एक छोटा सच है जिसपर जोर एक बडे सच को नजरअंदाज करने जैसा है। बड़ा सच यह है कि प्रशासन का औचित्य एक बड़ी व्यवस्था में निहित है और बिना उस समग्र के प्रशासन का कुल महत्व बहुत ही कम या छोटा होता है। इस बात को भौतिक रूप में समझे तो हड्डियों का ढांचा कहीं दिखाई नही देता परंतु अन्य प्रणालियों की संभावनाओं को बनाता है, और उनके स्वस्थ क्रियाकलाप का समर्थन करता है। अतः, न दिखते हुए भी स्वस्थ शरीर मे प्रमुखता से महसूस होता है। वहीं, दिखता हुआ हड्डियों का ढांचा ये बताता है कि उस पर आधारित अन्य प्रणालियां कमजोर हो चली है और तभी वो देखने मे डरावना प्रतीत होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से देखे तो प्रशासन का विकास राजतंत्र के साथ जुड़ा है। राजाओं की इच्छाओं के कार्यान्वयन, विद...